कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगसम्मान

श्री गणी नाथ मंदिर एवं छात्रावास निर्माण समिति कार्यकारिणी का चुनाव हुआ संपन्न


बलिया। श्री गणी नाथ मंदिर एवं छात्रावास निर्माण समिति कदम चौराहा पर कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार के दिन संपन्न हुआ। मतगणना में कुल 1963 मत पड़े , जिसमें से 26 में मत अवैध हुए ।देर रात आई मतगणना के अनुसार गणेश प्रसाद ने सर्वाधिक 598 मत पाकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। संतोष कुमार गुप्ता 496 मत पाकर मंत्री, मोतीलाल 231 मत पाकर कोषाध्यक्ष, सोनू गुप्ता 85 मत पाकर उपाध्यक्ष प्रथम, राजेश गुप्ता पत्रकार 67 मत पाकर उपमंत्री, राकेश कुमार गुप्ता 63 मत पाकर संयुक्त मंत्री, दुर्गा देवी स 49 मत पाकर संगठन मंत्री, बलराम प्रसाद 38 मत पाकर सूचना में प्रसारण मंत्री, दिनेश कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष द्वितीय, सत्यनारायण गुप्ता उपाध्यक्ष तृतीय, जितेंद्र कुमार गुप्ता उप सूचना प्रसारण मंत्री,राम इकबाल आय व्यय निरीक्षक प्रथम, गंगासागर आय व्यय निरीक्षक द्वितीय, संजय कुमार गुप्ता निरीक्षक तृतीय एवं अभिषेक, सुनील कुमार, ठाकुर प्रसाद, अश्वनी गुप्ता, बाबूधन गुप्ता, विकास कुमार गुप्ता एवं राकेश कुमार गुप्ता सदस्य निर्वाचित हुए।

निर्वाचित कार्यकारिणी को मद्धेशिया समाज शुभकामनाएं एवं बधाइयां दे रहा है। शपथ ग्रहण समारोह की तिथि बहुत जल्द घोषित होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button