कार्यक्रमबलिया

पुलिस चौकी लालगंज में धुम-धाम से मनायी गयी महात्मा गांधी जयंती

लालगंज (बलिया)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 156 वीं जयंती के अवसर पर पुलिस चौकी लालगंज परिसर में ध्वजा रोहण कर चौकी इंचार्ज आशुतोष मद्धेशिया सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तत्पश्चात बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जवानों ने सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। चौकी इंचार्ज लालगंज ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। पुलिस का कर्तव्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज में शांति, विश्वास और सद्भाव स्थापित करना भी है। हमें गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपने आचरण में उतारना चाहिए।
कार्यक्रम में पुलिस जवानों एवं स्थानीय लोगो की उपस्थिति ने माहौल को और भी प्रेरणादायक बना दिया। इस अवसर पर चौकी इंचार्ज ने बच्चो को भी मिठाई खिलाया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button