
बलिया । मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत रेवती नगर पंचायत को जल्द ही नया कार्यालय भवन मिलने जा रहा है। गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन का शिलान्यास चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पाण्डेय ने विधिवत भूमि पूजन कर किया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में पंडित बूचन पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन संपन्न कराया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नौशाद आलम, राधेश्याम वर्मा सहित सभासद मुन्ना रावत, भोला ओझा, अजय वर्मा, रघुनाथ यादव, राम प्रसन्न चौहान, शत्रुघ्न ठाकुर, गोविंद शाह, हीरा रजक, प्रमोद पाण्डेय, नसीम अहमद, घूरा राजभर, पुनीत केशरी, शेषनाथ साहनी, ज्ञान सिंह, शम्भूकांत तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



