Uncategorizedदोकटीनिरिक्षणप्रशासनिकबलिया

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने किया भगवानपुर स्थित अस्थायी गोशाला का निरीक्षण

लालगंज (बलिया) । विकास खण्ड मुरलीछपरा क्षेत्र के भगवानपुर मे बने अस्थायी गोशाला का निरिक्षण मंगलवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान उन्होंने गोशाला में मौजूद पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की और नियमित देखभाल पर बल दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि यदि कोई पशु अस्वस्थ पाया जाता है तो उसे तुरंत अलग बने हुए शेड में रखा जाए, ताकि अन्य पशुओं पर असर न पड़े। उन्होंने पशूओ के खाने का भूसा, चौकर, पानी आदि के स्टाक, पशूओ के रहने का शेड तथा पशूओ की संख्या सभी का बारिकी शे निरीक्षण की ।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा— “गोशालाओं में पशुओं का स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी जिम्मेदार लोग सुनिश्चित करें कि पशुओं को समय पर चारा, पानी और चिकित्सा सुविधा मिले। इसमें किसी प्रकार की कोताहि नहीं होनी चाहिये ।
निरीक्षण के दौरान प्रधान प्रतिनिधि अरुण यादव,पंचायत सचिव नागेंद्र कुमार, मुरलीछपरा पशु चिकित्साधिकारी डा0 लालजी तथा समस्त गोशाला कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर सहयोग और सक्रिय भागीदारी की भी अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button