क्राइमबलियाबिग ब्रेकिंगस्वास्थ विभाग

दो जिलों में फर्जी तरीके से नौकरी करने वाले फार्मासिस्ट पर मुकदमा दर्ज

बलिया। स्वास्थ्य विभाग में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। बलिया के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. सजीव वर्मन ने सोमवार को आरोपी फार्मासिस्ट राम प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

दरअसल, हाल ही में महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) ने सीएमओ को पत्र भेजकर मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी फार्मासिस्ट राम प्रताप सिंह, पुत्र कृपाराम सिंह, एक साथ दो जिलों वाराणसी व बलिया में अलग-अलग पते के साथ तैनात थे। इतना ही नहीं, वे दोनों स्थानों से वेतन भी ले रहे थे।

सीएमओ डॉ. वर्मन ने बताया कि महानिदेशक के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। इसके साथ ही विभागीय स्तर पर अन्य कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है इस पूरे प्रकरण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button