पिता के श्राद्धकर्म के पूर्व ही देनी पड़ी पुत्र को मुखाग्नि

लालगंज(बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में शुक्रवार को उस समय मातम छा गया, जब गांव के ही 20 वर्षीय युवक चंदन तिवारी पुत्र गिरिजा शंकर उर्फ सल्टू तिवारी की मौत बिजली के करंट की चपेट में आने से हो गई। बताया जाता है कि चंदन किसी कार्य से दरवाजे के बाहर जा रहा था। दरवाजे के बगल में लगे बिजली के खंभे में बारिश के चलते करंट उतर आया था। जैसे ही चंदन खंभे के संपर्क में आया, वह जोरदार झटके से गिर पड़ा।
परिजन व ग्रामीण आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवरसा ले गये , जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चंदन उसकी एक बहन थी । बहन की शादी हो चुकी है, चंदन ही अपने माता पिता का ईक्कलौता सहारा था।
शव का अंतिम संस्कार सती घाट पर किया गया, जहां पिता ने अपने पुत्र को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान गांव का माहौल गमगीन रहा।
बिधाता का अजब खेल, गिरिजा शंकर उर्फ सलटू तिवारी को क्या पता की अपने पिता का श्राद्धकर्म करने से पूर्व उसे अपने अपने पुत्र का भी दाहसंस्कार करना पड़ेगा ।
बिते दिन पूर्व गिरजा शंकर उर्फ सलटू तिवारी के पिता 85 वर्षिय श्रीराम तिवारी की मृत्यु 9 सितम्बर को हुयी थी जिनकी मुखगिनी सलटू तिवारी ने ही किया था अभी पिता की श्राद्धकर्म 22 सितम्बर को होनी थी की जवान पुत्र की मृत्यु 19 सितम्बर शुक्रवार की सुबह बिजली के करेंट लगने से हो गया । परिवार मे दुख का पहाड़ टूट गया जिससे देख पूरा गाँव क्षेत्र गमगीन हो गया ।



