कार्यक्रमबलियारसड़ाशिक्षा

देवस्थली विद्यापीठ के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित


रसड़ा(बलिया)। सीबीएसई द्वारा न्यू एंजेलिस स्कूल प्रतापगढ़ में आयोजित की गई क्लस्टर वी प्रतियोगिता में देवस्थली विद्यापीठ की अंडर 14 टीम ने अपनी जीत का परचम लहराया और प्रतियोगिता में शामिल रही। लगभग 30 टीमों में से प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल) हासिल किया और नेशनल गेम्स के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर ली। देवस्थली विद्यापीठ परिवार द्वारा गुरुवार को विद्यालय में सभी सफल खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।जिसमें कोच शुकदेव सिंह, कैप्टन क्रिश राय, वेदप्रकाश, अनुराग, दिव्यांश, अनुराग, उज्जवल कुमार, हिमांशु, सूरज यादव, राजीव कुमार को स्कूल के प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया।इस दौरान उन्होंने 19 सितंबर शुक्रवार से शुरू हो रहे नेशनल गेम्स के लिए बधाईयां दी।नेशनल गेम्स डॉ. किरण शौजिया स्कूल मैनपुरी में होने जा रहा है।जिसमें देश और विदेश समेत कुल 60 टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। नेशनल गेम्स के लिए बच्चों को हौसला अफजाई किया।इस मौके पर खेल शिक्षक बीके सिंह, ममता सिंह, धीरेन्द्र सिंह, सनातन सिंह, संतोष शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button