
रसड़ा (बलिया)। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज पकवाइनार, रसड़ा में कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी और डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल रविंदर किंगरा के कुशल निर्देशन में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण संख्या-289 का छठवां दिन कैडेटों के लिए बेहद यादगार रहा। इस दिन एनसीसी कैडेटों को वास्तविक फायरिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।महाविद्यालय परिसर में ही स्थापित फायरिंग रेंज एवं ऑब्टिकल ग्राउंड में कैडेटों को हथियार की बारीकियों, लक्ष्य साधने की विधि, सुरक्षित संचालन तथा युद्धक रणनीतियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षकों ने कैडेटों को बताया कि फायरिंग केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन और मानसिक एकाग्रता का भी अभ्यास है।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सिंह, सुबेदार मेजर दिनेश कुमार, सुबेदार रामनिशान सिंह, दीपक थापा, रमेश, कुलवीर सिंह, मेजर राजप्रकाश सिंह, कैप्टन रविशंकर, लेफ्टिनेंट हरिशचन्द्र पटेल, लेफ्टिनेंट धर्मेन्द्र कुमार, संजीव कुमार शुक्ला, राजेश कुमार श्रीवास्तव, हेमन्त कुमार, आर्यन सिंह, मोहम्मद उमैर उपस्थित रहे।



