कार्यक्रमनगराबलिया

सोनापली में सेंट जोन्स स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

नगरा(बलिया)। सेंट जोन्स स्कूल सोनापली में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चो ने देश भक्ति पर भाषण ,गीत के साथ कविता का पाठ कर वातावरण को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अश्विनी पाण्डेय पत्रकार व विद्यायल प्रबंधक ब्रजेश यादव द्वारा संयुक्तरूप से ध्वजारोहण किया गया।

ततपश्चात बच्चो द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाटक शामिल थे। कक्षा आठवी की छात्रा सांची सिंह ने कविता पाठ करते हुए सुनाया की “कैसा यह जमाना है,जो उन वीरो को भूल गया ,आजादी के लिए भगत सिंह फाँसी पर झूल गया।” दूसरी कविता का पाठ करते हुए कहा कि दूषित ना करो इस धरती को जिसकी कीमत बड़ी चुकाई है,वीर भगत सिंह जैसों ने आजादी के लिए सर कटाई है”। इसकी के साथ स्मिता पाण्डेय, लवीश यादव,ध्रुव कुमार,अदिति सिंह,रिमिषा,प्राची प्रियांशी,नव्या,सेजल गुप्ता सहित अन्य ने कार्यक्रम की प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यायल के प्रबंधक ब्रजेश यादव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए बच्चों को देश सेवा और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रांगण देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंगों से सजा हुआ था। कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रहे। आये हुए सभी आगन्तुको का विद्यालय एडमिन पुजा सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल यादव, मानसिक यादव,पुनम सिंह, पुनम सिंह सिसौदिया,मृत्युंजय,पल्लवी तिवारी,अजित सिंह सहित अन्य शिक्षक रहे।कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button