
रसड़ा (बलिया)। मदरसा आलिया अरबिया रहमानिया (रसड़ा) के प्रबंध समिति के सदस्यों की बैठक रविवार की शाम मदरसा परिसर में हुई, जिसमें समिति के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।इसमें उसैद अख्तर को प्रबंधक, मु. असअद को उप प्रबंधक, जावेद अख्तर को सेक्रेटरी, शकील अहमद को नायब सेक्रेटरी, अकबर अली को कोषाध्यक्ष व मु. जहांगीर को आडिटर चुना गया।इसके अलावा पांच लोग सदस्य चुने गए।इस दौरान विद्यालय परिवार ने प्रबंध समिति के चुने गए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।