धरना प्रदर्शनपुरानी पेंसनबलियाबिग ब्रेकिंग

अटेवा की हुंकार, बाइक जुलूस के रूप में निकला आक्रोश मार्चसौंपा ज्ञापन



बलिया। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर पेंशन बचाओ मंच, बलिया के तत्वावधान में एनपीएस व यूपीएस के विरोध एवं पुरानी पेंशन बहाली (ओपीएस) की मांग के समर्थन में गुरूवार को जनपद के शिक्षक, कर्मचारियों, अधिकारियों द्वारा जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक पेंशन आक्रोश मार्च निकाला गया। यह आक्रोश मार्च, बाइक जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए पुनः जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। जुलूस में शामिल शिक्षक व कर्मचारियों में सरकार द्वारा लागू पेंशन संबंधी एनपीएस योजना एवं प्रस्तावित यूपीएस योजना के प्रति भयंकर आक्रोश देखा गया। जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में सरकार से इन योजनाओं को तत्काल बंद कर हूबहू पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।

आक्रोश मार्च में जनपद के कोने- कोने से हजारों शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहें। आक्रोश मार्च के दौरान शहर के कई जगहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। यातायात पुलिस द्वारा जाम छुड़ाया गया तब जाकर यातायात बहाल हुई।


आक्रोश मार्च को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

बलिया । पेंशन आक्रोश मार्च को सफल बनाने में राकेश कुमार मौर्य जिला महामंत्री, अखिलेश सिंह व लाल बहादुर शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), संजय कुमार पाण्डेय कोषाध्यक्ष, विनय राय जिला प्रवक्ता, मलय कुमार पाण्डेय संगठन मंत्री, पंकज कुमार सिंह एवं संजीव कुमार सिंह जिला मीडिया प्रभारी, गणेश कुमार सिंह मंत्री, राजीव कुमार गुप्ता, अजय कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, चंद्रशेखर यादव, राजेश कुमार पाण्डेय, अविनाश उपाध्याय, योगेंद्र नाथ पाण्डेय, राम निवास यादव, निर्भय नारायण सिंह, अजय सिंह, अटेवा सहित जनपद के समस्त कर्मचारी संगठनों के ब्लॉक संयोजक, मंत्री सहित हजारों की संख्या में शिक्षक व कर्मचारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button