कार्यक्रमपुलिस विभागबलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बारिश में भींगते हुए पुलिस ने लगाई दौड़


रसड़ा (बलिया)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे थाना कोतवाली परिसर रसड़ा से सीओ आलोक कुमार गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने समस्त उप निरीक्षकों व पुलिस जवानों के साथ रन फॉर यूनिटी रैली भींगते हुए बारिश में निकाल कर विभिन्न मार्गो पर दौड़ लगाई।इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर थाने से कस्बा में निकली पुलिस जवानों की यह रैली प्यारेलाल चौराहा होते हुए पुनः थाने पर आकर समाप्त हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button