
दुबहड़(बलिया)। क्षेत्र के नगवा गांव स्थित महाराज जी की ठाकुरबाड़ी में पांच दिवसीय श्री राधा माधव सम्प्रोक्षण महा महोत्सव के निमित्त मनोहारी विशाल कलश शोभा यात्रा राधा माधव मंदिर से सोमवार की सुबह निकाली गई। जो पूरे गांव का भ्रमण करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग बुल्लापुर, बैजनाथ छपरा, दादा छपरा, अखार, शिवपुर दीयर नई बस्ती बेयासी, जनाड़ी होते हुए गंगा घाट पर पहुंची, जहां जनेश्वर मिश्र सेतु के निकट त्रिदण्डी स्वामी जी महाराज गंगा घाट पर वैदिक मंत्रोचार के बीच कलश में गंगा जल भरा गया। कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए लोग नगवा स्थित महाराज जी की ठाकुरबारी पहुंचे जहां मंदिर स्थल पर कलश रखा गया।

कलश शोभायात्रा गाजे-बाजे एवं सैकड़ों मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहनों के साथ निकाली गई। कलश शोभा यात्रा के दौरान जय श्रीराम, जय राधा माधव के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर यज्ञाचार्य श्रोतिय पीठाधीश्वर आचार्य धनंजय कृष्ण जी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से जन मानस में संस्कार एवं संस्कृति का प्रादुर्भाव होता है।
इस मौके पर आयोजक पं0 अश्विनी कुमार उपाध्याय, जवाहरलाल पाठक, ब्रह्माशंकर पाण्डेय, डॉ0 बृकेश कुमार पाठक, भरत पाठक, परमात्मा नंद पांडेय, धनंजय उपाध्याय, अवनीश उपाध्याय ,विश्वनाथ पाठक ,डॉ राजेंद्र प्रसाद, अजीत पाठक, जनार्दन चौबे, राधा कृष्ण पाठक, काशीनाथ यादव, हीरालाल यादव, शत्रुघ्न पाठक, खन्नू पाठक ,संजय पांडेय, आनंद पांडेय ,राधेश्याम पाठक, विश्वनाथ पाठक, सत्यनारायण पाठक, रमन पाठक, धनन पाठक ,विष्णु देव यादव, नंदलाल पाठक, ओम प्रकाश पाठक बबुआ, संजीव ठाकुर, हरिशंकर पाठक, बच्चा खरवार, मंटू पाठक, केदार पाठक, मोहनलाल पाठक, हाला पांडेय, अनिल पाठक, भुवर बाबा, ऋतिक पाठक, हृदयानंद पाठक, लाल जी पाठक, ओम प्रकाश पाठक, रवि पाठक, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट: