
दुबहड़(बलिया)। क्षेत्र के शिवरामपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान करते समय पैर गहरे खाई में चले जाने से एक युवक गहरे पानी में समा गया। घटना की होते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में हाहाकार मच गया। जानकारी के अनुसार आकाश साहू उम्र 20 वर्ष पुत्र सुरेश साहू पिछले एक महीने से अपने फूफा यानी गोवर्धन साहू निवासी माधोमठ थाना दुबहर बलिया के यहां रह रहा था। शुक्रवार की सुबह अपने मित्रों के साथ शिवरामपुर घाट पर गंगा स्नान कर रहा था। कि अचानक उसका पैर गहरे खाई में चला गया। जिसके कारण वह गंगा नदी में समा गया। सूचना पाते ही हाहाकार मच गया। बताया जा रहा है कि आकाश अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। उसके पिता सुरेश साहू निवासी सूर्यपुरा रोहतास, बिहार में मजदूरी का कार्य करके अपने परिवार के साथ खुशी पूर्वक रह रहा था। उसे क्या पता था कि उसका इकलौता लड़का गंगा में स्नान करते समय डूब जाएगा। लड़का बहुत सभ्य और सुशील था। जिसके वजह से उसके गांव सहित पूरे रिश्तेदार के लोग उसे माना जाना करते थे। घटना की जानकारी होते ही उसके माता-पिता सहित उसके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस ने स्थानीय मल्लाहों एवं ग्रामीणों की मदद से हजारा जाल से घंटों तक तलाश करने के बाद शव पाया गया। जिसे पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।