अध्यात्मकार्यक्रमबलियालालगंज

श्रीमद्भागवत कथा व लक्ष्मीनारायण महायज्ञ,संत समागम और विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

लालगंज (बलिया) । रामानुज आश्रम शिवपुर कपूर दीयर, सेमरिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सह श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के समापन के अवसर पर शुक्रवार को भव्य संत समागम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने यज्ञ का प्रसाद ग्रहण किया ।


मुरलीछपरा ब्लॉक क्षेत्र स्थित रामानुज आश्रम शिवपुर कपूर दीयर,सेमरिया में श्री श्री 1008 श्री कमल नयन ब्रह्मचारी जी की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 4 जनवरी को भव्य जलयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सह लक्ष्मी नारायण यज्ञ का शुभारंभ हुआ था, जिसका समापन 8 जनवरी को विधिवत बैदिकमंत्रोचार के साथ हवन पूजन कर संपन्न हुआ
यज्ञ के समापन के दूसरे दिन आश्रम परिसर में उत्तर प्रदेश व बिहार से पधारे सैकड़ों संत-महात्माओं का संत समागम आयोजित किया गया। इस अवसर पर यज्ञ के आयोजक जगतगुरु श्रीरामानुजाचार्य श्रीराधाकृष्णाचार्य स्वामी जी द्वारा संतों को भगवा रंग का कंबल, चादर एवं दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया तथा श्रद्धा-भाव से उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया गया।

फण्डारे मे प्रसाद ग्रहण का कार्य देर शाम तक महिलाओ तथा पुरुषो की अलग अलग टोली बनाकर चलता रहा भण्डारे मे श्री त्रिड़ंडी स्वामीन,कमल नयन ब्रम्हचारी, राधाकृष्णाचार्य के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा ।
यज्ञ के समापन अवसर पर आशीर्वचन देते हुए स्वामी बैकुंठ नाथ जी (घाघर मठ,बिहार) ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा और यज्ञ से समाज में धर्म, संस्कार और आपसी भाईचारे की भावना का विकास होता है ऐसे आयोजन मानव जीवन को सत्य,सेवा और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं ।
कार्यक्रम में श्री गुरु गोबिन्द दास,मौनी बाबा, बालक बाबा,नेपाली बाबा सहित सैकड़ो साधु-संतों का जामावड़ा रहा भण्डारे मे पूर्व बिधायक सुरेन्द्र सिंह,प्रधान प्रतिनिधि बृजेश बिन्द,बिजेन्दर सिंह,सुरेन्द्र सिंह,मृत्युंजय उपाध्याय, भीम सिंह, अवधेड़ यादव, सियाराम बिन्द,दीना नाथ तिवारी, अजीत तिवारी, पपु पाण्डेय, बिरेन्द्र यादव,क्षेत्रीय दर्जनों गाँव के लोगों की भारी उपस्थिति रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button