
रसड़ा (बलिया)।श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला पीजी कॉलेज कमतैला के प्रबंधक गोविंद नारायण सिंह के पिता व महाविद्यालय के संस्थापक स्व. ब्रह्माशंकर सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कालेज परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इसमें उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा में मरीजों को फल भी वितरण किया गया।

श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक उमाशंकर सिंह के अनुज रमेश सिंह, गोविंद नारायण सिंह, ऋषिराज सिंह, पूर्व प्रधान मीरा सिंह, चंद्रशेखर सिंह, पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, पंकज कुमार सिंह, चंद्रमा सिंह, इंद्रजीत सिंह, कमला सिंह, बीजू सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, सत्यनारायण यादव, गिरीश नारायण सिंह, भाजपा जिलामंत्री सतवीर सिंह, विवेकानंद सिंह, विजय शंकर यादव, डॉ. कृष्ण मोहन यादव, चुन्नू सिंह, चंद्रहंस सिंह, विनय सिंह आदि रहे।



