कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंग

जिले में हर्षोल्लाह से मना चित्रगुप्त पूजन उत्सव

शहर से सटे निधरिया गांव में कायस्थ समाज के लोगों ने किया पूजन और आरती

बलिया। जिले में विभिन्न चित्रगुप्त मंदिरों पर गुरुवार को श्री चित्रगुप्त जी महाराज के जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ पूजन-अर्चन किया गया। इसमें कायस्थ परिवार के महिला, पुरुषों के साथ ही बच्चों ने भी भक्तिभाव के साथ भाग लिया। नगर के भृगु आश्रम स्थिति चित्रगुप्त मंदिर के अलावा रसड़ा में स्थित मंदिर के साथ ही जनपद में कई स्थानों पर पूजा हुई।
इसी क्रम में शहर से सटे निधरिया गांव में निर्माणाधीन चित्रगुप्त मंदिर परिसर में श्रद्धा व उत्साह के साथ चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना की गई। इसमें स्वजातीय समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सुबह से ही पूजा, हवन आदि चलता रहा। महिलाओं और युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर भक्ति का सुंदर वातावरण बनाया। पूजा के पश्चात समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने भगवान चित्रगुप्त की आरती की और सभी के कल्याण की कामना की।
भगवान चित्रगुप्त की महिमा का वर्णन करते हुए वक्ताओं ने बताया कि चित्रगुप्त जी मानव के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले देवता हैं। वे कलम और दवात के प्रतीक के रूप में सत्य, न्याय और कर्मफल के दाता माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति ईमानदारी और धर्म के मार्ग पर चलता है, उसे चित्रगुप्त सदा आशीर्वाद देते हैं।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। पूजन उपरांत मंदिर निर्माण के कार्य को गति देने के लिए गोष्ठी भी हुई।
इस दौरान उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, सीजेएम (अररिया बिहार) रोहित श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिलाध्यक्ष निषिद्ध श्रीवास्तव, डा. दयालशरण वर्मा, कौशल किशोर मेहता (एडवोकेट), ओमप्रकाश मेहता, सुभाष मेहता, पंकज श्रीवास्तव, कृष्णानंद मेहता, शैलेश श्रीवास्तव मंटू, संजय मेहता अप्पू, सौरभ श्रीवास्तव, विकास मेहता, प्रशांत श्रीवास्तव, अनंत मेहता, अजीत श्रीवास्तव बब्लू, संजीव मेहता रिपू, प्रकाश मेहता छोटू, अनिल मेहता, सुधीर मेहता डब्बू, अवधेश श्रीवास्तव, शिवनाथ श्रीवास्तव, पिंकू मेहता, संदीप श्रीवास्तव मिंटू, भोला श्रीवास्तव, सत्येन्द्र सिन्हा, मनोज श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, सन्नी मेहता मंटू आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button