कार्यक्रमबलियारसड़ारामलीला

रामलीला कमेटी और व्यापारी नेताओं ने जेई को सौंपा पत्रक


रसड़ा (बलिया)। रामलीला कमेटी रसड़ा के महामंत्री निर्मल पांडेय, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला अध्यक्ष श्याम कृष्ण गोयल, जिला महामंत्री इकबाल अंसारी एवं युवा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अविनाश सोनी ने सोमवार को गढ़िया स्थित विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय पर पहुंच कर अवर अभियंता शशि कपूर से मुलाकात की और उन्हें पत्रक सौंपा। उन्होंने जेई से नवरात्र के पहले दिन से ही रामलीला क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति चालू करने और सप्तमी, अष्टमी व नवमी को पूरे नगर में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने की मांग किया। अवर अभियंता ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। जेई ने यह भरोसा दिया कि मेला के अवसर पर वह पूरे समय मेला क्षेत्र में उपस्थित रहेंगे और विद्युत आपूर्ति में कोई व्यवधान न हो, इसकी निगरानी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button