कार्यक्रमबलिया

बैरिया विधायक ने किया सड़कों का लोकार्पण


दयाछपरा(बलिया)। विकास खण्ड बेलहरी के अन्तर्गत तीन ग्राम पंचायतों में बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल के द्वारा पांच मार्गो का लोकार्पण हल्दी सहतवार मार्ग से बिगहा गावं के तरफ जाने वाले मार्ग का पीचिग कार्य बिगही काली मन्दिर से सोनवानी विद्युत सब स्टेशन के तरफ जाने वाले मार्ग का पीचिग कार्य सोनवानी मे दलीत बस्ती के तरफ जाने वाले मार्ग का सीसी कार्य दुधैला पासवान बस्ती में सीसी कार्य और दुधैला मिल्की मे सीसी कार्य का पचासों लाख की लागत से पाच मार्गो का कार्य कराया गया।

विधायक जयप्रकाश अंचल के द्वारा पूर्वांचल विकास निधि- के अन्तर्गत एवम (जिलांश) से ग्राम पंचायत दुधैला पासवान बस्ती में सीसी मांर्ग का लोकार्पण एवं दुधैला मिल्की में सीसी मांर्ग का भी लोकार्पण विधायक निधि योजनांतर्गत ग्राम पंचायत सोनवानी पावर हाउस के तरफ पिच मांर्ग ग्राम पंचायत बिगही गांव के तरफ पिच मांर्ग सोनवानी शांति देवी स्कूल से दलित बस्ती मांर्ग का लोकार्पण लाखों रुपये की लागत से यह कार्य जनहित को देखकर किया।सभी मार्गो को पैदल जाकर देखा और एक सभा के माध्यम से अपनी बात अपनी सरकार उपलब्धियों को एक एक कर ग्रामीणों के समक्ष रखा। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता सोनू पासवान दद्दन पासवान मुबारक अली गोपाल यादव रंजीत यादव मन्नान हुसैन किशुन पासवान, केशव कुमार शशि भूषण यादव पिंटू यादव राहुल पासवान शशिभूषण यादव मैन यादव अरविंद कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button