अध्यात्मकार्यक्रमबलिया

गाजे बाजे के साथ निकली राम ज्ञान यज्ञ की शोभा यात्रा


दयाछपरा (बलिया)। मानस प्रचार परिषद दयाछपरा द्वारा आयोजित 76 वाँ मनस सम्मेलन में ख्याति लब्ध संत रामभद्राचार्य उर्फ बालक बाबा व विनय ब्रह्मचारी जी महाराज के देखरेख में आयोजित राम ज्ञान यज्ञ का कलश यात्रा शनिवार को यज्ञ स्थल से गाजे बाजे के साथ क्षेत्र के दुबेछपरा स्थित कन्हई ब्रह्म बाबा स्थान के पास गंगा घाट पर गई जहां हजारों की संख्या में नर नारियों ने हाथों में कलश लेकर जय श्री राम और जय भोले के नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।कलश यात्रा में बालक बाबा और विनय ब्रह्मचारी जी महाराज रथ पर सवाल होकर शंख ध्वनि करते हुए कलश यात्रा में चले तत्पश्चात पीछे से श्रद्धालु नर नारियों ने हाथों में कलश लेकर गंगा घाट तक यात्रा किया। दुबे छपरा गंगा घाट पर 11 पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ मां गंगा का पूजन कर कलश में जल भरने के बाद यज्ञ स्थल पर आकर मंडप प्रवेश किया गया ।जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु नर नारी जल यात्रा में सहभागिता कर पुण्य अर्जित किया ।

सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार मानस प्रचार परिषद द्वारा आयोजित राम ज्ञान यज्ञ में सारे वर्गों के साथ-साथ हिंदू और मुसलमान दोनों समुदाय की श्रद्धालुओं ने हाथों में कलश लेकर यात्रा की जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।संत विनय ब्रह्मचारी जी महाराज ने कहा कि सनातन की यही पहचान है सनातन धर्म में ना कोई बड़ा होता है ना कोई छोटा और यज्ञ में सब की सहभागिता बराबर होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button