
गड़वार,फेफना मार्ग पर चांदपुर चट्टी के पास हुई घटना
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के चांदपुर चट्टी के पास मंगलवार की देर रात करीब एक बजे कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर की सूचना पर पहुंची गड़वार पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर बाइक व कार कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई थी।
मृतकों की शिनाख्त सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के पंदह गांव निवासी 38 वर्षीय प्रमोद कुमार राय तथा 51 वर्षीय अनंत राय के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक बाइक से चितबड़ागांव से फेफना गड़वार मार्ग होते हुए अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही गड़वार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के चट्टी के समीप पहुंचे की कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना बेजोड़ था कि बाइक सवार दूर-दूर जा गिरे और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। उधर से गुजर रहे राहगीर ने इसकी सूचना गड़वार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गड़वार पुलिस ने दोनों शव को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजवाया। जिन्हें मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया।



