कार्यक्रमजागरूकताबलिया

मिशन महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्राओं एवं महिलाओं को किया गया जागरूक


दुबहड़( बलिया )। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना मिशन शक्ति-महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्थानीय क्षेत्र के अड़रा-घोड़हरा स्थित एस•जी• पब्लिक स्कूल के सभागार में बुधवार को महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि दुबहर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने नारी सुरक्षा-नारी सम्मान-नारी स्वावलंबन पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के वर्तमान भारत में महिलाएं जागरुक होकर हर क्षेत्र में सशक्त हो रही हैं।
महिला सशक्तिकरण गोष्ठी में थाना प्रभारी श्री सिंह पुलिस इंस्पेक्टर कम एक शिक्षक के रूप में अधिक नजर आए।
उन्होंने कहा कि आज के वर्तमान स्थिति में महिलाओं को किसी भी दिक्कतों या समस्याओं में संकोच या भय करने की जरूरत नहीं है।
महिलाओं के समस्याओं के निराकरण एवं उनकी सुरक्षा के लिए सरकार ने कई हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। यदि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो वे
अविलंब 1090, 1076, 181, 112, 1098 तथा संबंधित पुलिस थाना या पुलिस चौकी पर तत्काल सूचना दे सकती हैं। सूचना देने वाली महिलाओं का नाम हर हालत में गोपनीय रखा जाता है और उस सूचना पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाती है।
दुबहड़ थाना की मुख्य महिला आरक्षी सविता यादव ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन महिलाओं के हित के लिए संकल्पबद्ध है।
इस संबंध में महिला हेल्प पुलिस डेस्क, महिला पुलिस बीट व महिला बीट पुलिस अधिकारी, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, महिला परामर्श केंद्र, मिशन शक्ति कक्ष, महिला अपराधों पर अविलंब करवाई, शक्ति मोबाइल, एंटी रोमियो स्क्वाड आदि की स्थापना की गई है।
किसी भी महिला या बालिका के मोबाइल पर व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया के द्वारा आपत्तिजनक या अश्लील मैसेज, फोटोज, वीडियोज आदि आने, महिलाओं के दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा आदि उत्पीड़न के संबंध में अविलंब उक्त हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपना शिकायत दर्ज कराएं।
इन प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तुरंत किया जाता है।
सर्वप्रथम एसजी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अन्नपूर्णानंद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता तथा शिक्षकों द्वारा मुख्य अतिथि थाना प्रभारी दुबहड़ राकेश कुमार सिंह को मोमेंटो प्रदान कर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात दुबहर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनज़र उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सलोनी गुप्ता, रितु पांडेय, अनीशा यादव, एकता यादव, साक्षी श्रीवास्तव, कशिश खान, मुख्य आरक्षी गण अजय कुमार यादव, प्रेम कुमार यादव, राजेश कुमार, बब्बन चौबे, धर्मराज सिंह, परमानंद चौबे, चंदन यादव, अमित सिंह, अंशुल गुप्ता, महेश मिश्रा, मुकेश यादव, रणधीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
सबका स्वागत एवं आभार विद्यालय के प्रबंधक अन्नपूर्णानंद तिवारी तथा संचालन सामाजिक कार्यकर्ता नितेश पाठक ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button