कार्यक्रमबलिया

श्रद्धांजलि सभा: गरीबों के मसीहा तथा सहद्रय इंसान थे आलोक सिंह बब्लू

बांसडीह (बलिया)।  ब्लाक प्रधान संघ की ओर से गुरूवार को ब्लाक के डवाकरा हाल में खरौनी गांव के प्रधान व ब्लाक प्रधान संघ के संरक्षक स्व आलोक सिंह बब्लू की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। होली के दिन ही बब्लू का आक्समिक निधन हो गया था। श्रद्धांजलि सभा में शामिल लोगों ने आलोक सिंह बब्लू के व्यक्तित्व की चर्चा करते कहा कि सच्चे जनसेवक, नौजवानों के आदर्श,गरीबों के मसीहा तथा सहद्रय इंसान थे। समाज के सबसे निचले पायदान पर रहने वाले लोगों की हमेशा मदद करते थे।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष नीतिश पाण्डेय रंजन, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी मनोज शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल, फागू यादव,अनिल यादव, राजू सिंह, विनय सिंह, दीपक सिंह,विजय बहादुर सिंह,प्रतुल ओझा,अभिजीत तिवारी सत्यम,ध्रुव तिवारी, अवधेश पाण्डेय, लवकुमार सिंह,दया शंकर राजभर,राकेश वर्मा,मुन्ना सिंह, विनीत सिंह, कृष्ण कान्त सिंह ,सीटू सिंह , ईशा सिंह , यशी सिंह आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवध पूरी तथा संचालन प्रेम सिंह ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button