
दुबहड़ (बलिया)। क्षेत्र के ब व्यासी गांव में सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे किसी विवाद के चलते एक 17 वर्षीय किशोर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।
हमले में घायल किशोर की पहचान प्रिंस चौधरी (पुत्र दसरथ चौधरी, निवासी बेयासी) के रूप में हुई है। हमले के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।