एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंग

दुकान मे लगी आग,जल गये लाखो के सामान

बांसडीह (बलिया)। बांसडीह सहतवार मार्ग पर रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक आटो पार्टस की दुकान में आग लगने से 25 लाख रूपया से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। आग से दुकान के बाहर खड़ी एक कार भी जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
कस्बा निवासी गिरधारी गुप्ता की यूनियन बैंक के पास रौनियार आटोमोबाइल्स नाम से दुकान है। वह दुकान बंद कर घर चले गये थे। देर रात दुकान में आग लग गई। आग की सूचना सड़क पर जा रहे लोगों ने पुलिस को दिया,पुलिस ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड सहित दुकान के मालिक को देते हुए मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान से आग की लपटे निकल रही है।

फायर बिग्रेड के जवानों ने मोर्चा संभाला और करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस आगलगी की घटना से दुकान में रखे कई लिवगार्ड इनवर्टर, बैटरी,गाड़ियों के लिए नए मोबिल सहित वाहनों के स्पेयर पार्ट्स आदि लाखों रुपए के समान जल कर राख हो गया। दुकान के पास ही सर्विसिंग के लिए आए कई ट्रैक्टर भी रखे हुए थे जो फायर बिग्रेड के जवानों ने अपनी सूझबूझ से बचा लिया। दुकान के पास ही दुकानदार की चार पहिया वाहन भी रखा हुआ था जिसे आग ने अपने आगोश में लेते हुए जलाकर राख कर दिया। दुकानदार गिरधारी गुप्ता ने बताया कि रविवार की शाम दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए कैसे आग लगी कुछ जानकारी नहीं है। मेरा लगभग 25 लाख रूपया का सामान व एक कार जल गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button