कार्यक्रमबलियालालगंज

लालगंज में हिन्दू सम्मेलन,युवाओं से नशा व भटकाव से दूर रहने का आह्वान

लालगंज(बलिया) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कुटुंब प्रबोधन प्रमुख संजय शुक्ला ने कहा कि हिंदुत्व किसी व्यक्ति,पंथ या राजनीतिक विचारधारा तक सीमित नहीं है,बल्कि यह जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। वह रविवार को कवलेस्वर राय महाबिद्यालय बहुआरा मे आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये कही ।

उन्होंने कहा कि हिंदुत्व समाज को जोड़ने, परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का माध्यम है। आज के समय में कुटुंब प्रबोधन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी परंपराओं, संस्कारों और सांस्कृतिक पहचान को समझ सके।उन्होंने कहा कि हिंदुत्व समाज को जोड़ने, परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का माध्यम है। आज के समय में कुटुंब प्रबोधन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है,ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी परंपराओं, संस्कारों और सांस्कृतिक पहचान को समझ सके।

संजय शुक्ला ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित होकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक होना होगा और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशा, भटकाव और विघटनकारी प्रवृत्तियों से दूर रहकर राष्ट्रसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाएं।
सम्मेलन में परशुराम सिंह, बब्लू तिवारी, बिरेन्दर शर्मा, राज नरायन सिंह, अनिल उपाध्या, सरोज तिवारी, डा0 अशोक सिंह,राजेंद्र मिश्रा, जितेन्दर सिंह, विजय शंकर राय आदि वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, पारिवारिक एकता और सांस्कृतिक जागरण पर भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक शंकर दयाल सिंह द्वारा उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया गया।कार्यक्रम मे देश भक्ति गीत, भजन कृष्णा निराला एवं नेहा भारद्वाज ने अद्भुत कला बिखेरी सभा की अध्यक्षता लक्ष्मीकान्त पासवान तथा संचानल मनोज तिवारी ने की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button