
बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी व उसकी मां के साथ एक साथ दुराचार के प्रयास व मारपीट के मामले में पुलिस ने मां की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री खेत में गयी थी। तभी गनेश यादव व तारकेश्वर सिंह उसे घसीट कर गन्ने के खेत मे ले जाकर छेड़छाड़ करने लगे। पुत्री के शोर मचाने पर मैं भी वहां पहुचीं तथा उन लोगों का विरोध किया। जिसपर उन्होंने मेरे साथ भी छेड़छाड़ किया। जब मैं व बेटी घर लौट आयी तो दोनों मौका पाकर मेरे घर में घुस गए और मेरी पुत्री का हाथ पकड़कर कमरे में ले जाने लगे। इस दौरान राधेश्याम यादव भी वहां पंहुच गये और इसके बाद उन लोगों ने घर के अंदर मारपीट किया। मेरा मंगलसूत्र व 20 हजार रुपये भी छीन कर लेकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच किया जा रहा है।