कार्यक्रमबलियारसड़ासम्मान

रसड़ा के ईओ धर्मराज का तबादला, पूर्व चेयरमैन ने दी विदाई


रसड़ा (बलिया)। आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम का स्थानांतरण संभल जिले के नगर पालिका परिषद चंदौसी के लिए हो गया है। उनके स्थान पर नगर पालिका परिषद रुदौली (अयोध्या) से सुरेश कुमार मौर्य को रसड़ा नगर पालिका परिषद के लिए तबादला किया गया है।ईओ के स्थानान्तरण पर विदाई समारोह का आयोजन गुरुवार को देर शाम नपा के पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी के आवास पर किया गया।इस दौरान पूर्व अध्यक्ष ने धर्मराज राम को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने ईओ धर्मराज के कार्यशैली का प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर सभासद गुड्डू सोनी, विवेक वर्मा, पूर्व सभासद परवेज आलम अंसारी, मनौव्वर अली, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्याम कृष्ण गोयल, जिला महामंत्री इकबाल अंसारी, अमित सोनी, बबलू इराकी, विनोद सोनी, डीके सिंह अरविंद तिवारी, गुड्डू, आंचल सोनी आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष अविनाश सोनी ने कहा कि ईओ अपने कार्यकाल में समन्वयवादी विचारधारा से सबको प्रभावित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button