कार्यक्रमबलियामनियर

3500 गरीबों को मिला कम्बल,विधायक केतकी सिंह ने सरकार की योजनाओं पर रखे विचार


मनियर (बलिया)। मनियर स्थित इण्टर कालेज के प्रांगण में बुधवार को मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह, चेयरमैन बुचिया देवी एवं चेयरमैन प्रतिनिधि कुंवर विजय उर्फ पप्पू सिंह के नेतृत्व में करीब 3500 गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक केतकी सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई परोपकार नहीं है। ऐसी सेवा का अवसर निरंतर मिलता रहे, यही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सरकार द्वारा कम्बल वितरण के नाम पर लाखों रुपये जारी होते थे, लेकिन उसका वास्तविक लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच पाता था।
वर्तमान सरकार ने इस व्यवस्था में पारदर्शिता लाते हुए निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक कम्बल पहुंचे और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शौचालय एवं आवास योजनाओं के नाम पर किसी को भी एक पैसा देने की आवश्यकता नहीं है, सरकार द्वारा भेजी गई धनराशि सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचेगी। सरकार की सभी योजनाओं को शत-प्रतिशत जनता तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
इस दौरान विधायक ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आते ही कुछ दल संविधान और पीडीए का पाठ पढ़ाने लगते हैं, ऐसे दलों के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी संदीप सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि गोपाल सोनी, सभासद राजकुमार गुप्ता, बृजेश वर्मा, अभय सिंह, रिंकू पटेल, कुन्दन सिंह, छोटक राजभर, सभासद प्रतिनिधि कंचन सिंह, अभिमन्यु राजभर, अभिषेक गोड़, अखिलेश सिंह, जयराम, रवि वर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष शितांषु गुप्ता, पूर्व प्रधान श्री निवास मिश्रा, प्रधान अशोक पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन
इण्टर कालेज परिसर में पीएचसी द्वारा लगाए गए आयुष्मान कार्ड शिविर में 70 वर्ष से अधिक आयु के करीब 40 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button