क्राइमचोरीबलियाबिग ब्रेकिंग

कलेक्ट्रेट से संग्रह अमीन की बुलेट चोरी

कार्यालय के बाहर से लगातार चोरी हो रही है बाइकें

बलिया । संवाददाता। बलिया शहर में बाइक चोरों का हौसला बुलंद हैं। चोर कलेक्ट्रेट ,जजी,निबंधन कार्यालय,रेलवे स्टेशन के आसपास से लगभग प्रतिदिन कार्यालय खुला रहने पर बाइक चुरा रहें हैं। लोगों को अपनी बाइकों में वैकल्पिक चेन व ताला लगाकर सर्तकता बरतना चाहिए। सोमवार को कई दिनों की लगातार छुट्टी के बाद कार्यालय खुलने पर बलिया कलेक्ट्रेट के संग्रह अमीन हिंमाशु पाण्डेय की बुलेट बाइक चोरों ने चुरा लिया। हिंमाशु ने बताया कि वह कलेक्ट्रेट के बाहर बुलेट खड़ाकर अंदर कुछ कार्य से गये थे वापस आने पर बुलेट गायब थी काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। प्रतापगढ़ जनपद के अनुज प्रताप सिंह की टीवीएस अपाची बाइक चोरो ने शुक्रवार को शहर के परमन्दापुर से एक लाइब्रेरी के बाहर से चुरा लिया है। चोरों ने 23 सितम्बर को कचहरी परिसर के बाहर एक होटल के पीछे से रेवती थाना क्षेत्र के शिवचक,दयाछपरा निवासी हरेराम वर्मा की स्पलेंडर बाइक चोरों ने चुरा लिया था। 21 सितम्बर को जापलिनगंज निवासी विशाल पाण्डेय विशाल कि केटीएम बाइक घर के बाहर खड़ी थी जिसे चोरों ने चुरा लिया है। 20 सितम्बर को गड़वार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी इन्द्रजीत कुमार ने निबंधन कार्यालय के बाहर से बाइक चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने तहरीर में बताया हैं कि मैं अपनी सुपर स्पलेंडर बाइक निबंधन कार्यालय के बाहर खड़ा कर अंदर कुछ काम के लिए गया बाहर आने पर बाइक नही थी, चोरों ने बाइक चुरा लिया था। पुलिस लगभग सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button