
रसड़ा (बलिया)।अधिवक्ता बार एसोसिएशन (सिविल कोर्ट) रसड़ा के निर्विरोध नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य व पूर्व चेयरमैन मधुसुदन त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि सिविल जज (जूनियर डिविजन रसड़ा) पुष्पेंद्र सिंह, न्यायाधिकारी (ग्राम न्यायालय रसड़ा) आशुतोष सिंह व समारोह के अध्यक्ष क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया।

इसके बाद अधिवक्ताओं ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कमलेश यादव एडवोकेट ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन इंद्रदेव प्रसाद यादव ने नए अध्यक्ष राजेश यादव, महासचिव अमित मणि त्रिपाठी तथा भगवती प्रसाद सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुशील सिंह उपाध्यक्ष (दस वर्ष से ऊपर), अजय सिंह उपाध्यक्ष (दस वर्ष से नीचे), दीपक रावत कोषाध्यक्ष, अनिल सिंह संयुक्त सचिव (पुस्तकालय), शिवेंद्र प्रताप कार्यकारिणी सदस्य (दस वर्ष से ऊपर) व नवरत्न यादव, शशिभूषण सिंह, अमित कुमार (दस वर्ष से नीचे) को शपथ दिलायी। मुख्य अतिथि मधुसुदन त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता एकजुटता बनाए रखें। अधिवक्ताओं के दुःख, सुख और मान सम्मान की लड़ाई में सजग तत्पर रहें।इस मौके पर चुनाव अधिकारी भरत तिवारी, रामशब्द यादव, शिवजी पांडे, सिद्धनाथ राय, ओंकार सिंह, भुवनेंद्र सिंह, द्वारिका सिंह, प्रमोद सिंह, सुनील चौरसिया, गिरीश नारायण सिंह, त्रिलोकी नाथ सिंह, रविकांत श्रीवास्तव, सबिता सिंह, अजय पांडे आदि रहे। संचालन अधिवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने किया।