
दुबहड( बलिया )। शहीद मंगल पाण्डेय पैतृक गांव नगवा पूर्व प्रधान प्रतिनिधि , प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष , मंगल पाण्डेय विचार मंच के संरक्षक एवं फौजी जवान विमल पाठक 63वर्ष का निधन सोमवार को अपराह्न अचानक हो गया।
उनके निधन की खबर जैसे ही गांव सहित क्षेत्र में पहुंची परिजनों सहित क्षेत्र में कोहराम मच गया। उनके परिजनों का तो रो – रो कर बुरा हाल है।वे काफी लोकप्रिय ,मिलनसार व्यक्तित्व के धनी कर्मठ एवं निष्ठावान व्यक्ति के साथ – साथ समाजिक कार्यों में सदैव आगे रहते थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके घर संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। वह अपने पिछे पूरा भरा परिवार छोड़ गए हैं।