क्राइमबलियाबिग ब्रेकिंग

क्रैकडाउन: मुठभेड़ में हत्या के 2आरोपी घायल,5 गिरफ्तार


बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट/सर्विलांस टीम एवं थाना रसड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या से संबंधित दो अभियुक्त घायल हो गए, जबकि कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना 26 दिसंबर 2025 की है। समय लगभग सुबह 4:50 बजे, मुंडेरा रोड कटुहरा क्षेत्र में स्वाट/सर्विलांस टीम एवं थाना रसड़ा पुलिस संयुक्त रूप से चेकिंग व गश्त कर रही थी। इसी दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ में.
* मंजीत सिंह उर्फ ओम सिंह (27 वर्ष), पुत्र स्व. अरविंद सिंह, निवासी मडहीं, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर — बाएं पैर में गोली लगी।
* संदीप सिंह उर्फ गोलु सिंह (23 वर्ष), पुत्र शमशेर सिंह, निवासी खजुरगांव, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर — बाएं पैर में गोली लगी।
वहीं, तीन अन्य अभियुक्तों को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया गया,जिनमें
*अतुल सिंह उर्फ बब्बू सिंह (21 वर्ष)
*प्रवीण सिंह उर्फ गोलु (27 वर्ष), पुत्र नरेंद्र
*प्रभात सिंह उर्फ बंटी (22 वर्ष), पुत्र संजय सिंह
सभी निवासी खजुरगांव, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर हैं।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन अभियुक्तों ने 25 दिसंबर 2025 की रात करीब 9:45 बजे राघोपुर चट्टी पर संतोष सिंह उर्फ बागी (निवासी कासिमाबाद, गाजीपुर) की गोली मारकर हत्या की थी।
घायल अभियुक्तों मंजीत सिंह एवं संदीप सिंह का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।
बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी में पुलिस ने:
01 अदद पिस्टल (.32 बोर)
02 अदद खोखा कारतूस व 02 अदद जिंदा कारतूस (.32 बोर)
01 अदद कट्टा (315 बोर)
02 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिंदा कारतूस (315 बोर)
02 मोटरसाइकिल (एक अपाचे एवं एक स्प्लेंडर)
बरामद की हैं।
पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button