कार्यवायीनिरिक्षणबलियाबिग ब्रेकिंग

बाढ़ चौकी पहुंचे डीएम-एसपी, पीड़ितों की सुनी समस्याएं, लेखपाल पर कार्रवाई के निर्देश

लालगंज (बलिया)। बुधवार शाम करीब पांच बजे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओमवीर सिंह बीएसटी बंधा के सेमरिया ढाला स्थित बाढ़ चौकी पहुंचे। वहां मौजूद बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना।

बाढ़ पीड़ितों ने अधिकारियों से रात में लाइट की व्यवस्था, पशुओं के चारे की कमी और नावों की अनुपलब्धता को लेकर शिकायतें कीं। इस पर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लेखपाल से पूछताछ की। लेखपाल के जवाबों से असंतुष्ट होकर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बैरिया को लेखपाल पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जल्द होगी लाइट व्यवस्था:
बाढ़ पीड़ितों द्वारा लाइट की मांग पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इसकी व्यवस्था कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो घर-घर जाकर बाढ़ पीड़ितों की जानकारी एकत्र करें, ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके।

नाविकों ने मजदूरी न मिलने की उठाई बात:
इस दौरान कुछ नाविकों ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि पिछले वर्ष बाढ़ राहत कार्य में सेवा देने के बावजूद उन्हें मजदूरी नहीं दी गई। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पिछले वर्ष और इस वर्ष जिन नाविकों ने कार्य किया है, उन्हें उनकी मजदूरी एक साथ दी जाएगी।

प्रशासन की इस सक्रियता से बाढ़ पीड़ितों में थोड़ी राहत की उम्मीद जगी है, हालांकि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button