
दयाछपरा( बलिया)।मानस प्रचार परिषद दयाछपरा द्वारा आयोजित 76वाँ मानस सम्मेलन के तत्वाधान में आयोजित राम ज्ञान यज्ञ में यज्ञ से पूर्व यज्ञ स्थल पर पधारे ख्यातिलब्ध संत रामभद्राचार्य उर्फ बालक बाबा ने बताया कि कलिकाल में राम नाम जप से बड़ा कोई भी धर्म नहीं है।केवल राम नाम जप के द्वारा जीव अपना तथा अपने कुटुंबों का कल्याण कर सकता है। बताया कि केवल नाम जप के द्वारा वाल्मीकि बुरा आचरण छोड़कर ब्रह्म के समान हो गए और प्रभु के चरणों में स्थान प्राप्त कर लिए। कहा कि”उल्टा नाम जपत जग जाना,बाल्मीकि भए ब्रह्म सामाना। वाल्मीकि जी ब्रह्म यानी देवता के समान हो गए। भगवान नाम जाप कलिकाल में अमृत के समान है ।अपना काम करते रहिए और प्रभु का नाम जाप करते रहिए भवसागर से पर होना निश्चित है ।भगवान नाम जप के लिए अलग से समय निकालने की कोई जरूरत नहीं है। इस मौके पर अंजनी कुमार पाण्डेय, हरेंद्र पाण्डेय ,लाल जी राम, विजय कुमार तिवारी, कामेश्वर पाल, जयशंकर शर्मा, सहित सभी मानस प्रचार परिषद व यज्ञ कार्यकारणी के सदस्य उपस्थित रहे।
इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष हरेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि संत बालक बाबा का आशीर्वचन प्रतिदिन संध्या के समय मिलता रहेगा ,जिज्ञासु नर नारी आकर बाबा के आशीर्वचन लेकर लाभान्वित हो।



