
बांसडीह (बलिया)। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को बांसडीह, बेरूआरबारी मार्ग पर स्थित जयप्रकाश पाण्डेय के बायो एनर्जी फार्मर कम्पनी में श्री बासुदेव गौशाला एवं उत्पादन विक्रय केन्द्र का फीता काटकर व शिलापट्ट अनावरण कर उदघाटन किया। राज्यपाल ने गौशाला की एक दर्जन गिर गायों को देखा तथा उन्हें रोटी खिलाया। उन्होंने लेमन प्लांट, डेरी उद्योग, फार्म हाऊस का निरीक्षण किया। उन्होंने जयप्रकाश पाण्डेय व उनके पुत्र अवनीश पाण्डेय उफ़ अप्पू से जानकारी लिया । जयप्रकाश पाण्डेय ने राज्यपाल व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि किसानों को आगेनिक खेती जरूर करनी चाहिए। किसानों को खेती के दौरान खेत में कम से कम फर्टिलाइजर का प्रयोग करना चाहिए। यह फर्टिलाइजर की खेती आमलोगों की स्वास्थ्य के लिए ख़तरनाक है। युवा व नयी पीढ़ी क़ृषि के क्षेत्र में पढ़ाई करके खेती में सफल प्रयोग कर रहें हैं। आगेंनिक खेती से किसान को अपने प्रयोग के लिए अनाज व सब्जी का उत्पादन जरूर करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह भी स्वयं सहायता समूह से जुड़कर कार्य कर सकती हैं। इस दौरान उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, पूर्व राज्य मंत्री मीना तिवारी, विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह, डीएम मंगला प्रसाद सिंह, चन्द्रशेखर तिवारी पूर्व चेयरमैन संजय कुमार सिंह मुन्ना, रितिका पाण्डेय, राजेन्द्र मिश्र, गिरीश पाण्डेय, मंजू पाण्डेय, संतोष तिवारी, विनय शंकर तिवारी, एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, आदि थे।



