कार्यक्रमबलियालालगंज

कार्तिक पूर्णिमा पर मुरारपट्टी में भक्ति रस में डूबा भगवन्नाम संकीर्तन

लालगंज (बलिया)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुरारपट्टी गांव स्थित डॉ. मुखदेव पाठक के द्वार पर आयोजित भगवन्नाम संकीर्तन में श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा रहा। भक्ति भावना से ओतप्रोत कीर्तन प्रेमी देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।

कीर्तन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्ति, देशभक्ति और पुराने-नए गीतों की धुनों पर कीर्तन प्रस्तुत किया। गोलू ब्यास ने अपनी मधुर वाणी और संगीत की ताल पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे।
पूरे वातावरण में “हरि नाम” के जयघोष और भक्ति संगीत की गूंज देर रात तक बनी रही।

भगवन्नाम संकीर्तन में भक्ति रस में डूबे कीर्तन प्रेमी और श्रोता

संकीर्तन में चन्द्रशेखर पाठक, सुधीर पाठक, मदन पाठक, अम्बिका तिवारी, कृष्ण कुमार पाठक, राकेश पाठक, शिवशंकर पाठक,मनोज तिवारी, दिलीप तिवारी,मुना दुबे और गोलू ओझा समेत अनेक कीर्तन प्रेमियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button