एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

खड़े डंपर से बाइक टकराने से पति की मौत,पत्नी घायल


रसड़ा (बलिया)।रसड़ा-नगरा मार्ग पर राघोपुर के समीप शनिवार की शाम लगभग छह बजे तेज रफ्तार बाइक खड़े डंपर से टकरा गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय (छितौनी) में कार्यरत वार्ड ब्वाय डेहरी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (55) की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी प्रतिभा (50) गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजन रोने-बिलखने लगे।बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र अपनी पत्नी के साथ नगरा की तरफ से रिश्तेदारी से अपने गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में राघोपुर के समीप सड़क के किनारे खड़े डंपर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर अस्पताल के डाक्टरों ने जांच के बाद धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें यहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे परिजन घायल महिला को इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button