
रसड़ा (बलिया)।श्री चित्रगुप्त कायस्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार की रात स्थानीय कस्बा के खिरोधर के पोखरा स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर पर चित्रगुप्त उत्सव और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस दौरान भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना, हवन-आरती की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर चित्रगुप्त कायस्थ फाउंडेशन के प्रमुख आकाश श्रीवास्तव, प्रशांत शेखर, सुशील श्रीवास्तव, रविकांत श्रीवास्तव, विपिन चंद श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, प्रदीप श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, शिशिर श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, गोपाल श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, मोनू श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, वैभव सिन्हा, राजीव श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, पीयूष श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव आदि रहे।