
बलिया। महाकुंभ के लिये बलिया रोडवेज से 105 बसों का संचालन होगा। इनमें से 45 बसें बलिया और 60 बसें सहारनपुर डिपो की रहेंगी। बलिया जिले से प्रयागराज के लिए बसें 10 जनवरी से चलेंगी। प्रत्येक कस्बे से बसें चलाई जाएंगी। जल्द ही सहारनपुर डिपो की बसें जिले में आ जाएंगी। ठंड में 105 बसों को खड़ी करने और चालक- परिचालकों के रहने की व्यवस्था परिवहन निगम के लिए चुनौती होगी। क्योंकि रोडवेज स्टेशन का ध्वस्तीकरण हो गया है। वर्कशॉप में 105 बसों को खड़ा करने की जगह नहीं है। एआरएम ने बसों को खड़ी करने और चालक- परिचालकों के रहने के लिए प्रशासन से भूमि की मांग की है। कुछ बसें रसड़ा डिपो में खड़ी करने की योजना है। प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जाने वाले यात्रियों में अगर एक ही कस्बे से किसी कमेटी या गांव के 52 यात्री होंगे तो दो टिकट नहीं कटेगा। एक बस में 52 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होती है। ऐसे में अगर एक ही स्थल से 50 यात्री प्रयागराज के लिए होंगे तो उसमें से दो यात्रियों को प्रयागराज निगम मुफ्त में ले जाएगा।
इस संबंध में एआरएम अजय कुमार ने बताया कि सहारनपुर डिपो की 60 बसों के आने की सूचना मिली है। जिले से प्रयागराज के लिए 105 चलाई जाएगी। प्रशासन से बसों को खड़ी करने के लिए जगह की मांग की गई है। निगम की तरफ से समूह में जाने वाले यात्रियों के लिए छूट की व्यवस्था की गई है।