
रसड़ा (बलिया)।श्रीनाथ बाबा मठ परिसर स्थित तालाब में गुरुवार को सुबह में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के छड़हर गांव निवासी विनय कुमार राजभर पुत्र प्रमोद कुमार राजभर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विनय कस्बा में स्थित रामलीला मेला में चाऊमीन की लगी भोला गुप्ता पुत्र स्वर्गीय ताराचंद्र गुप्ता निवासी हनुमानगंज थाना सुखपुरा की दुकान पर काम करता था। पुलिस के अनुसार भोला गुप्ता का कहना है कि युवक नशे का आदती था और नशे की हालत में बुधवार को उसके दुकान पर काम किया। इसके बाद वह कहीं निकल गया। लोगों में चर्चा है कि युवक तालाब की सीढ़ी पर बैठा था। किसी प्रकार वह पोखरा में डूब गया। युवक का शव गुरुवार को सुबह उतराया देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकलवाया कर छानबीन में जुट गई। कुछ देर बाद उसकी शिनाख्त मौके पर पहुंचे चाऊमीन दुकानदार भोला गुप्ता ने किया।इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।



