बलियाबिग ब्रेकिंग

महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर हजारों रूपया का लूट

बलिया। शहर के मालगोदाम के पास रविवार की सायं उच्चको ने 35 वर्षीय महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर हजारों रूपया का सामान लूट ले गये हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अचेत महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां महिला का इलाज चल रहा है। बांसडीह क्षेत्र के मैरीटार गांव निवासी बृजभूषण सिंह की पत्नी 35 वर्षीय कुंती सिंह अपने मायका बादिलपुर जाने के लिए शीशमहल के पास गाड़ी पकड़ने के लिए सड़क पार जाने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान ही आगे पीछे चल रहे दो उच्चको ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। कुंती सिंह तत्काल अचेत होकर सड़क किनारे ही गिर गई। दो उच्चको ने महिला का गले का चेन, अंगुठी, व नगद रूपया लेकर फरार हो गए। पूरी घटना बगल के एक दुकान के सीसीटीवी में कैद हुआ है। महिला का जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button