कार्यक्रमदुर्गा पूजाधार्मिक कार्यक्रमबलियारसड़ा

रसड़ा में अष्टमी को पंडालों में महागौरी की हुई विशेष आरती पूजन, दर्शन को उमड़े भक्त


रसड़ा (बलिया)। रसड़ा में मंगलवार को शारदीय नवरात्र के महाष्टमी को यहां पर स्थापित सभी दुर्गा पूजन पंडालों में मंत्रोच्चार के बीच माता की विशेष आरती पूजा महागौरी के रूप में की गई।

कस्बा के प्रमुख सड़कों के साथ ही विभिन्न मोहल्लों में दुर्गा पंडालों की भव्य सजावटें आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।नगर के मोहल्ला अंजनी का चबूतरा स्थित श्री नारायणी अराधक दुर्गा समिति के पंडाल में नवरात्र के पहले दिन से सप्तमी तक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति की गई।

विभिन्न दुर्गा पंडालों में बज रहे देवी गीत संगीत से पूरा वातावरण देवीमय बना हुआ है। कस्बा के ठाकुरबाड़ी, हास्पीटल रोड, अंजनी का चबूतरा, शिव मंदिर उत्तर पट्टी, पानी टंकी मोड़ उत्तर पट्टी, प्राइवेट बस स्टाप, स्टेशन रोड, ब्रम्हस्थान, गुदरी बाजार, पुरानी संघत, मेरूराय का पुरा, तहसीलदार बंगला के पास, छितौनी, कोटवारी मोड़ आदि जगहों पर दुर्गा प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सभी पंडालों में दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button