
बलिया । रविवार को तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। रामपुर हनुमान मंदिर से बहादुरपुर रोड पर एक अनियंत्रित कार टाइल्स की दुकान मे घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दो लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान 29 वर्षीय रवि दीक्षित के रूप में हुई है, जो बहादुरपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भेजा गया, जबकि रवि दीक्षित ने दुर्घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



