कार्यक्रमबलियारसड़ा

मथुरा पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति पर संगोष्ठी का आयोजन


रसड़ा (बलिया)। मथुरा पीजी कॉलेज में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता विषय पर का संगोष्ठी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक रसड़ा योगेन्द्र बहादुर सिंह व प्राचार्य प्रो. धनंजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी दी।कार्यक्रम की संयोजक डॉ. आलिया खातून ने अभियान की महत्ता और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। महिला कांस्टेबल नंदिता सिंह एवं उपनिरीक्षक प्रिया मौर्य ने महिला सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों पर चर्चा की।चौकी प्रभारी अनिल सिंह, स्वाति सिंह बिसेन, कैलाशी देवी, डॉ. सुरेश कुमार मिश्र, डॉ. मनोज पाण्डेय, डॉ. शरद पवार, डॉ. सुनील कुमार ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button