कोलकाता में जुटे बलिया वासी, “एक परिवार–एक विलेज” कार्यक्रम से मजबूत हुआ सामाजिक एकजुटता का संदेश

बलिया (उत्तर प्रदेश)। जिले के मूल निवासी, जो वर्तमान में कोलकाता, हावड़ा एवं बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं, उन्होंने बलिया की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं राजनीतिक आंदोलनों के दौरान किए गए ऐतिहासिक कार्यों की चर्चा करते हुए उनसे प्रेरणा ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी विधायक गौतम चौधरी जी का बलियावासियो ने माल्यार्मण कर स्वागत किया । इसी क्रम में बलिया की माटी, संस्कृति, सभ्यता और सामाजिक कर्तव्यों से जुड़े रहने के उद्देश्य से “एक परिवार–एक विलेज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम हावड़ा के चर्चित शैक्षणिक संस्थान रत्नाकर प्राइवेट स्कूल में भैया राजेश पांडे के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में करीब 500 लोगों ने पारंपरिक लिट्टी-चोखा का आनंद लिया और आपसी प्रेम, सहयोग व सामाजिक एकता को बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य संचालक श्री अरुण कुमार मिश्रा रहे, जिन्होंने अपने विचारों से उपस्थित लोगों को प्रभावित करते हुए सकारात्मक ऊर्जा और सौहार्दपूर्ण वातावरण का सृजन किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. राजेश कुमार पांडे, राजा बाबू सिंह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सत्यजीत दुबे, संजीव पांडे, प्रेम कुमार तिवारी, निर्मल मिश्रा और मनोज दुबे सहित बड़ी संख्या में बलिया वासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने प्रवासी बलिया वासियों के बीच अपनी जड़ों से जुड़े रहने और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन का मजबूत संदेश दिया।





