
रसड़ा(बलिया)।उत्तर प्रदेश कताई मिल रसड़ा-बलिया के श्रमिकों की उत्तर प्रदेश कताई मिल मजदूर संघ के नेतृत्व में स्थानीय ब्रम्हाइन सती मंदिर के स्थान पर गुरुवार को बैठक हुई। जिसमें श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए 20 वर्षों बाद श्रमिकों के साथ हुए न्याय पर प्रकाश डालते हुए संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि आज मजदूरों के लिए जश्न का दिन है। वर्षों संघर्ष के बाद 20 मई 2025 को श्रमिक प्रतिनिधियों एवं प्रबंध तंत्र के बीच हुए समझौते के बाद श्रमिकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भुगतान जाना शुरू हो गया है। यह श्रमिकों के संघर्ष का ही परिणाम है। बैठक में उपस्थित कताई मिल मजदूर यूनियन के पूर्व महामंत्री राजमुनी ने कहा कि इस संघर्ष का मूर्त रूप देने से अंतिम पड़ाव तक पहुंचाने में साथी जय प्रकाश वर्मा का अद्वितीय प्रयास रहा। आज श्रमिकों में काफी खुशी का माहौल है। श्रमिकों ने आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। बैठक में पारस नाथ यादव, कन्हैया पाल, राजू प्रसाद, चंद्रप्रकाश, रामदेव, दुर्गविजय सिंह, परदेशी राम, हीरालाल, जनार्दन प्रजापति, ओमप्रकाश चौहान, हरिहर यादव, लाल बिहारी, सुबेदार राम, नंदलाल चौरसिया, रामबढ़ाई, गंगा यादव आदि थे।



