उत्तर प्रदेशबिग ब्रेकिंग

धारदार हथियार से प्रहार कर अधेड़ की हत्या

सोनभद्र ( उत्तर प्रदेश )। बीजपुर थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से हमला कर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या किये जाने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया की
पुर्रवास प्रथम निवासी सुरेश सुबह छह बजे टहलने के लिए निकला तो घर से थोड़ी दुर पर पिता 58वर्षीय रामलखन बैगा का शव खुन से लथपथ पड़ा हुआ था। खुन से लथपथ शव देखते ही वह जोर जोर से चिल्लाने लगा जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक के पुत्र सुरेश ने बताया की पीता जी प्रतिदिन की तरह गुरुवार की रात अपने पुराने मकान से 800मिटर की दुरी पर बने नए मकान में सोने के लिए गये थे और आज सुबह देखा उनका शव पड़ा हुआ है।
घटना की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सिल कर मामले की जांच में जुट गई है। फोरेंसिक टीम भी भी मौके से साक्ष्य एकत्र कर रही हैं।
एसपी श्री त्रिपाठी ने बताया की 58वर्षीय रामलखन बैगा का शव उसके घर के पीछे आज सुबह मिला है। उसके सर पर वार कर उसकी हत्या किया गया है। कल दिन में रामलखन बैगा अपने मित्रों के साथ शराब के नशे में गांव में घुम रहा था। फिलहाल अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अतिशीघ्र मामले का खुलासा किया जाएगा और घटना में शामिल लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button