क्राइमबलियाबिग ब्रेकिंग

बुढ़वा शिव मंदिर से चांदी जड़ित शिवलिंग चोरी,श्रद्धालुओं में आक्रोश


बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा सुखपुरा में गांव के बाहर स्थित प्राचीन बुढ़वा शिव मंदिर से चोरों ने मंदिर में स्थापित चांदी जड़ित शिवलिंग चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।
मंदिर से शिवलिंग चोरी की सूचना पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को अवगत कराया। तहरीर के आधार पर सुखपुरा थाना पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह स्वयं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि घटनास्थल पर टेक्निकल और मैनुअल टीम द्वारा गहराई से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मंदिर से शिवलिंग चोरी की घटना से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है और श्रद्धालु जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button