कार्यक्रमदुबहड़बलिया

अखंड हनुमान चालीसा पाठ करके मनाया गया हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव


दुबहड़़(बलिया)। क्षेत्र के नगवा गांव में हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। 24 घंटे का लोक कल्याणार्थ अखंड हनुमान चालीसा पाठ मंगलवार की शाम विभिन्न कार्यक्रमों एवं भंडारे के साथ संपन्न हुआ।
गायक गिरधर पाठक के नेतृत्व में क्षेत्रीय कलाकारों ने हनुमान चालीसा पाठ करने के उपरांत देवी देवताओं की आरती करके पूरे गांव के लोगों के लिए कल्याण एवं सुख, समृद्धि की कामना की। पं0 अश्वनी कुमार उपाध्याय एवं शशिभूषण चौबे ने हनुमान जी की पूजा विधिवत वैदिक मंत्रोचार के बीच डॉ. वृकेश कुमार पाठक के हाथों संपन्न कराई। आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रकाश पाठक, नागेश कुमार पाठक, महावीर पाठक, परमात्मानंद पांडेय, काशीनाथ यादव, दीनानाथ पाठक, आशुतोष पाठक, राकेश यादव, आलोक चौबे, विश्वनाथ पांडेय, चंदन पाठक, श्याम कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button